फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Akhilesh's birthday celebrated as Public Welfare Day

Amethi News: लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन

Sun, 02 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's birthday celebrated as Public Welfare Day
धान की बेड़ से ​लिखकर दी बधाई
अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने लोक कल्याण दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद के संचालन में कार्यक्रम हुआ। केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन समारोह पूर्वक लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।
सपाइयों ने पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा लागू की गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता तुफैल खान,अरशद अहमद एडवोकेट,जैनुल हसन,गिरीश चंद्र यादव,राजा सिंह,कुलदीप शुक्ला, रामहेत यादव, सीपी यादव ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर रामफेर यादव, महेन्द्र शुक्ला,सोनू अंसारी, इजरत हुसैन,भवानी साहू, गुंजन सिंह, मीना सिंह, चंद्रशेखर यादव, लाल बहादुर यादव, भवानी मिश्रा, रवि पाल, जगन्नाथ सरोज मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं,सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में भेटुआ ब्लाक के टिकरी गांव मे धान की रोपाई के खेत में बेड़न से संदेश लिखकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया गया। जगमोहन, अंकुश, लवकुश, संदीप, सत्यम, राम स्वरुप पटवा,पवन, सोनू सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed