फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Agra, Gonda, Bareilly and Jaunpur services stopped, passengers upset

Amethi News: आगरा, गोंडा, बरेली और जौनपुर सेवा ठप, यात्री परेशान

Wed, 22 May 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Agra, Gonda, Bareilly and Jaunpur services stopped, passengers upset
अमेठी। चुनाव ड्यूटी में आठ बसों के जाने से आगरा, गोंडा, बरेली और जौनपुर रूट पर सेवा बाधित है। अब बृहस्पतिवार को एक बार फिर 14 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी जा रही है। बसों की कमी के चलते रोडवेज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अमेठी डिपो में कुल निगम की 42 बसें, तीन अनुबंधित बसें हैं। जिसमें से 18 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई थी। वहीं दो बस में तकनीकी खराबी आने के चलते कार्यशाला में मरम्मत के लिए खड़ी थी। चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद दिल्ली, कानपुर, बनारस, हरदोई, मऊ, आजमगढ़ की सेवा संचालित हो गई। अभी आठ बसें चुनाव ड्यूटी में ही चल रही हैं। जबकि एक बस एक्सीडेंट के चलते थाने में बंद है, ऐसे में निगम की मात्र 33 बसें संचालित हैं। आगरा, बरेली, जौनपुर, गोंडा रोड पर बसें संचालित नहीं होने से रोडवेज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि चुनाव ड्यूटी निगम की बसें वापस आ गई थी, सिर्फ 8 बसें चुनाव ड्यूटी में हैं। बताया कि अभी तक आगरा, बरेली, जौनपुर और गोंडा की सेवा बाधितहै। बताया कि 14 रोडवेज बसें फिर बृहस्पतिवार को चुनाव ड्यूटी में जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed