फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Agniveer Recruitment today

अग्निवीर भर्ती : बुलंद इरादों के साथ आज से दिखाएंगे दम

Tue, 19 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment today
 सेना के अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एएसपी व सीओ। -संवाद
स्टेडियम में सेना का पहरा, बाहर पुलिस व पीएसी तैनात, अफसरों ले रहे जायजा
विज्ञापन

11 दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली में प्रदेश के 13 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी

अमेठी। सेना भर्ती कार्यालय के संयोजन में मंगलवार से शहर स्थित अंबेडकर स्टेडियम में शुरू हो रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थी दम दिखाएंगे। सेना के जवानों का स्टेडियम के बाहर और शहर में खाकी का पहरा रहेगा। वहीं, अमेठी शहर को दो जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। भर्ती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में 19 से 29 दिसंबर तक जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन पदों के लिए अग्निवीर भर्ती चलेगी। इसमें अमेठी के साथ ही सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, प्रयागराज, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर और सिद्धार्थ नगर के दस हजार से अधिक अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। मंगलवार भोर तीन बजे से अग्नि वीर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें अभ्यर्थी दौड़ के साथ ही अन्य शारीरिक दक्षता का परीक्षण व मेडिकल चेकअप भी होगा।
विज्ञापन

सोमवार को सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोरे के साथ एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ लल्लन सिंह, एसओ अरुण द्विवेदी आदि ने भर्ती की तैयारियों व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत पुलिस फोर्स जगह-जगह लगाई गई है। गौरीगंज रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर भी फाेर्स तैनात है। वहीं शहर के सभी प्रमुख मार्गों एवं अन्य स्थानों पर भर्ती स्थल स्टेडियम परिसर तक पहुंचाने के लिए बोर्ड लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय की ओर से बारकोड जारी किया गया है। इसे स्कैन कर अभ्यर्थी गूगल मैप के माध्यम से रैली स्थल तक पहुंच सकते हैं।




दो जोन व सात सेक्टर में बंटा शहर

अमेठी कस्बे से लेकर स्टेडियम तक दो जोन एवं सात सेक्टर बनाए गए हैं। दो मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक और रात 9:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक दो पाॅलियों में पुलिस की ड्यूटी रहेगी। सोमवार को कर्नल की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक ने तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। चार सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 60 सब इंस्पेक्टर, ढाई सौ आरक्षी, दो कंपनी पीएसी के साथ ही ट्रैफिक पुलिस लगाई गई है।





अनुचित साधनों व दलालों से रहें दूर

सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल सुनील कुमार मोरे ने बताया कि भर्ती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थी अनुचित माध्यम का सहारा न लें और दलालों के चक्कर में भी न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed