फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on negligence in protection of cattle

Amethi News: गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 27 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in protection of cattle
बैठक करते हुए जिला​धिकारी
गौरीगंज (अमेठी)। निराश्रित गोवंश को संरक्षित कर किसानों को सहूलियत देेने के लिए आश्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा है। आश्रय केंद्र पर गोवंश को गर्मी व बरसात में परेशानी नहीं हो, इसके लिए नोडल अफसर के निरीक्षण के बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट में बैठक की। बैठक में सुविधाओं व कमी की जानकारी हासिल करते हुए समुचित व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।
विज्ञापन

जिले में संचालित तीन वृहद, तीन कांजी हाउस, एक कान्ह आश्रय केंद्र व 100 अस्थाई आश्रय केंद्रों पर वर्तमान में 14,565 गोवंश संरक्षित किए गए है। संरक्षित गोवंश के संरक्षण की हकीकत देखने के लिए नोडल अफसरों से जांच कराने के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बैठक कर समीक्षा की। बैठक में गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, शेड, बीमार पशुओं की उचित देखभाल मूलभूत सुविधाओं की जानकारी हासिल की। समीक्षा के बाद डीएम ने गौ-आश्रय स्थलों पर गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा गर्मी व बरसात के दृष्टिगत सभीगोशालाओं में गोवंशों हेतु पीने का पानी व छांव की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। गोकाष्ट मशीन का क्रय कर गोबर से गोकाष्ट बनाकर बेचने की व्यवस्था का गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की भी बात कही।
विज्ञापन

आगामी तीन माह का भूसा का स्टॉक के साथ पशुओं के बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में टीन शेड की व्यवस्था करने समुचित ढंग से संरक्षित करने को कहा। भरण-पोषण व उपचार के अभाव में गोवंश की मौत होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीएन सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीएम फाल्गुनी सिंह, सीवीओ डॉ. जेपी सिंह व डीपीआरओ श्रीकांत यादव समेत सभी नोडल व पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed