{"_id":"6751febf31915fbb3506a044","slug":"accused-of-discrimination-against-readers-in-library-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1002-130710-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुस्तकालय में पाठकों से भेदभाव का आरोप, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुस्तकालय में पाठकों से भेदभाव का आरोप, किया प्रदर्शन
Fri, 06 Dec 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। राजकीय जिला पुस्तकालय के कर्मचारियों पर पाठकों ने भेदभाव व असमानता का आरोप लगाया है। पाठकों ने पुस्तकालय के सामने प्रदर्शन करने के बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंप कर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की।
शहर के अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में करीब 40 पाठक प्रतिदिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। बृहस्पतिवार को पाठकों ने पुस्तकालय के सामने प्रदर्शन कर पुस्तकालय में कर्मचारियों पर असमानता का व्यवहार करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे पाठक बलराम कश्यप, सुरेश, अंकुश, केडी यादव, अजय सहित कई पाठकों ने आरोप लगाया कि तैनात कर्मियों ने चप्पल, जूते बाहर निकाल कर अंदर जाने का फरमान जारी किया है। ऐसे में ठंड में परेशानी हो रही है।
आरोप है कि पर्याप्त कर्मचारी होने के बावजूद भी पुस्तकालय की सफाई भी नहीं की जाती है। प्रदर्शन के बाद पाठकों ने तहसील पहुंच एसडीएम आशीष सिंह से मामले की शिकायत कर जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि कुछ पाठकों ने शिकायत की है। भेदभाव किसी भी पाठकों से कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत की स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगे। यदि शिकायत सही होगी कार्रवाई की जाएगी।