फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accidents spoil the festival of Holi

हादसों ने बिगाड़ी होली का त्योहार

Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accidents spoil the festival of Holi
19 : जायस : दुर्घटना के बाद बाइक को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भेजवाते पुलिस कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। होली पर्व के 36 घंटे जिले में सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहे। बृहस्पतिवार सुबह से शुक्रवार शाम तक अलग-अलग स्थानों पर हुई छह सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोग घायल हो गए। हादसों में घायल पांच लोगों की हालत नाजुक है। चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। एक स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन चालक को बंधक बनाकर पीटा और गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप दुकान में घुसी, पांच घायल
गौरीगंज (अमेठी) स्थानीय थाने के इटौंजा पश्चिम गांव में होली के दिन तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप दुकान में घुस गई। इस दौरान दुकान में मौजूद पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़-फोड़ के साथ चालक की पिटाई करते हुए बंधक बना लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए चालक को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली पर देर शाम शराब के नशे में धुत जीप चालक मऊ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर इटौंजा पश्चिम स्थित एक दुकान में घुस गई। इस दौरान दुकान में मौजूद गांव निवासी बद्री विशाल मौर्या (53), झगरू (60), आयुष (07), सविता (40) व केश (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक की अभद्रता से नाराज आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ करते हुए चालक की पिटाई कर दी और उसे बंधक बना लिया। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फोर्स ने ग्रामीणों को समझाने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए वाहन व चालक को हिरासत ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने ब्रदी विशाल की हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया तो झगरू व आयुष को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मामूली रूप से घायल सविता व केश को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दे दी। अस्पताल में उपचार के बाद त्रिभुवन की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत विद्यार्थी ने बताया कि घायलों की स्थिति उपचार के बाद सामान्य है।
सड़क हादसों में दस घायल, एक रेफर
अमेठी। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव सरायखेमा निवासी जगदेव की पत्नी प्रेमा (56) बृहस्पतिवार दोपहर बाद अपने परिजन के साथ बाइक से घर जा रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होने से वह गिरकर घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना में थाना क्षेत्र अंतू के गांव भवानीपुर निवासी देवी प्रसाद (45) बाइक से घर की ओर जा रहे थे। प्रतापगढ़ अमेठी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गिरकर वे घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बेनी राम का पुरवा निवासी सदाशिव (48), परसावां निवासी कमलेश (26) तथा थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पिपरिया निवासी कालिका प्रसाद घर जाते समय अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
वहीं शुक्रवार को थाना क्षेत्र अमेठी के गांव जंगल टिकरी निवासी संजय (26), खेरौना गांव निवासी रामदास (45), कटरा राजा हिम्मत सिंह निवासी सूरज (25), पिंडोरिया निवासी सूरज (30) एवं पूरे दलजीत सिंह निवासी सरवन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमा की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दो सड़क दुघर्टना में चार घायल
जायस (अमेठी)। थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को होली त्योहार के दिन दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। पहली दुर्घटना में मौलवी कला निवासी मुस्लिम, आजाद व फहीम बाइक से कहीं जा रहे थे। जगदीशपुर-जायस राजमार्ग से मौलवी कला चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में ले लिया। दूसरी घटना सलोन-जायस मार्ग पर लोहिया पुल के पास हुई। यहां पर नसीराबाद गांव निवासी रामसरन की बाइक अनियंत्रित हो कर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में राम सरन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। (संवाद)

अनियंत्रित होकर गिरा युवक
संग्रामपुर (अमेठी)। शुक्रवार को अठगवां निवासी सूरज कुमार संग्रामपुर से लोहियानगर जा रहे था। वह कालिकन चौराहे पर पहुंचा ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा। दुर्घटना में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूरज को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed