{"_id":"690cf072923e68f5090db114","slug":"a-young-man-who-had-come-to-attend-his-cousins-wedding-died-in-a-road-accident-amethi-news-c-96-1-ame1002-151745-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसेरी बहन की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसेरी बहन की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत
Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
भीमी गांव में मृतक मनीष कुमार के गमगीन परिजन। स्त्रोत : ग्रामीण
भादर। मौसेरी बहन की शादी में प्रतापगढ़ से शामिल होने आए बाइकसवार युवक की भादर-जामो मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मनीष करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। देर रात कुछ लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पीआरवी कर्मियों ने एंबुलेंस से जख्मी युवक काे सीएचसी भादर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रतापगढ़ के अंतू के डंगरी गांव निवासी अनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बड़ा भाई मनीष (22) बुधवार को भीमी गांव में मौसी प्रेमा देवी की बेटी मीना की शादी में शामिल होने आया था। रात में हल्दी और मेंहदी की रस्म पूरी होने के बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में मौसी के घर से फोन आया कि बरात अगले दिन आनी है, सुबह से तैयारी करनी है, इसलिए वापस आ जाओ।
भीमी लौटते समय बालीपुर डूहिया गांव के पास उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चार माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
तुलसीराम के तीन बच्चों में मनीष सबसे बड़ा था। एक छोटा भाई अनीश और बहन चांदनी है। मनीष की शादी डेढ़ वर्ष पहले खुशबू के साथ हुई थी। उसकी मौत के बाद मां राजकुमारी और पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। चार माह के बेटे इशांत के सिर से पिता का साया उठ गया।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
भीमी गांव में मौसी प्रेमा देवी के घर बुधवार रात हल्दी और मेंहदी की रस्म के बाद मांगलिक गीत गाए जा रहे थे। हलवाई मिठाई बना रहे थे और लोग बरात की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच मनीष की मौत की सूचना पहुंची तो शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया। डंगरी और भीमी गांव में शोक की लहर है।