{"_id":"6abc102c19549f5e04038c0b","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-high-tension-line-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-176902-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत
Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस के बाहर गमगीन करन के परिजन। -संवाद
अमेठी सिटी। जायस के पूरे उदवत लोधन सराय महेश गांव में सोमवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करन (19) नामक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे संविदा कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं बिजली विभाग ने करन से तार खिंचवाने के आरोप को गलत बताया है। विभाग ने इन्वर्टर के बैक करंट से हादसा होने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।
श्रीनाथ के मुताबिक गांव में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित थी। सोमवार को संविदा लाइनमैन खराबी दूर करने पहुंचा था। इस दौरान उनका बेटा करन समेत गांव के कुछ बच्चे वहां मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि करन लाइनमैन की मदद से तार सीधा कर रहा था। इसी दौरान तार में करंट उतर गया और करन उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उसे तार से अलग किया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद संविदा कर्मी मौके से चला गया।
एसडीओ ने जताया इन्वर्टर के बैक करंट का अंदेशा
एसडीओ चंदन यादव ने बताया कि आंधी से दो लाइनों में फॉल्ट आया था। लाइनमैन की टीम फॉल्ट सही करने में लगी थी। उस समय शटडाउन था। तार के पास बच्चे खेल रहे थे। युवक को तार खींचने के लिए बुलाने का आरोप गलत है। इन्वर्टर के बैक करंट से हादसा होने की आशंका है, हालांकि मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद पीड़ित परिवार को दैवी आपदा कोष और विभागीय नियमों के अनुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। वहीं सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बेटे की मौत से परिवार में मातम
करन की मौत के बाद मां राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनें मंजू, मंशा, अंशू और मुस्कान भाई की मौत पर बिलखती रहीं। भाई अर्जुन भी गम में डूबा रहा। पिता श्रीनाथ भी बेटे की मौत से गमगीन हैं। रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।