फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A huge crowd gathered in the Kalash Yatra of Gayatri Mahayagya

Amethi News: गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd gathered in the Kalash Yatra of Gayatri Mahayagya
जगदीशपुर मेें सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत-आयोजक।
जगदीशपुर (अमेठी)। दिव्य अखंड दीप शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को औद्योगिक टाउनशिप के शारदा सेक्टर में कलश यात्रा के साथ हुआ।
विज्ञापन



कलश यात्रा जैसे ही टाउनशिप की सड़क पर निकली, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। वातावरण गायत्री मंत्रोच्चारण और भजन संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। गायत्री प्रज्ञा मंडल के कौशल किशोर ने बताया कि दोपहर तीन बजे शोभायात्रा के उपरांत शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली का स्वागत किया गया।
विज्ञापन




इसके बाद शाम छह बजे से कथा का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार सुबह आठ से 11.30 बजे तक देव आह्वान, वेदी पूजन व गायत्री महायज्ञ, शाम छह से नौ बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। शनिवार सुबह आठ से 11.30 बजे तक गायत्री यज्ञ एवं विविध संस्कार, दोपहर 2.30 बजे कार्यकर्ताओं की गोष्ठी व दीपयज्ञ, शाम 5.30 से नौ बजे तक कथा और दीपयज्ञ और रविवार सुबह आठ बजे पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed