फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   70 children found suffering from eye flu in two schools

Amethi News: दो स्कूलों में आई फ्लू से ग्रसित मिले 70 बच्चे

Thu, 03 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
70 children found suffering from eye flu in two schools
अमेठी। गौरीगंज के दो स्कूलों में आई फ्लू से 70 बच्चे बीमार मिले हैं। चिकित्सकों की टीम ने उपचार के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतने की सलाह दी है। उधर, बाजार में आई ड्राप का कारोबार बढ़ चला है। जुलाई में 10 लाख रुपये के सिर्फ आईड्राप बिकने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण एरिया तक तेजी के साथ आई फ्लू का संक्रमण बढ़ रहा है। इसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 के बीच आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में इनकी संख्या अधिक है। बृहस्पतिवार को रूटीन चेकअप में विद्यालयों में पहुंची राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को 70 बच्चे आई फ्लू से बीमार मिले। चिकित्सकों ने दवाएं देकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। सीएचसी गौरीगंज अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि बीमार बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आई फ्लू को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज तिवारी कहते हैं कि आई ड्राॅप की डिमांड काफी बढ़ी है। जुलाई माह में करीब दस लाख रुपये का कारोबार सिर्फ आई ड्राॅप का हुआ है। आईड्राप की कई दवाओंं की शार्टेज चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बीमारी के लक्षण- आंखों के सफेद भाग का गुलाबी अथवा लाल होना
- आंखों में दर्द के साथ मवाद आना
- रुक-रुक कर सिरदर्द होना।
- आंखाें में खजुली होना।


क्या करें
- हाथों को बार-बार साबुन और पानी से साफ करें।
- अपनी आंखों तथा चेहरे को साफ करने के लिए साफ टि्श्यू पेपर का प्रयोग करें।
- संक्रमित आंखों को छूने के बाद हाथों को अच्छी तरीके से साफ करें।
- संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सन ग्लासेज का प्रयोग करें।
- पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed