फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   50,068 new voters added, 1.72 lakh deleted

Amethi News: 50,068 नए मतदाता बढ़े, 1.72 लाख का कटा नाम

Wed, 24 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
50,068 new voters added, 1.72 lakh deleted
अमेठी सिटी। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को किया गया। सूची में 16,07,921 मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 50,068 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए जबकि 1,72,063 का नाम सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन

जिले की 13 ब्लॉकों में 682 ग्राम पंचायतों मेंं मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था। वर्ष 2021 की सूची के अनुसार जिले में कुल 15,57,853 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद 50,068 मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। वहीं, 32,910 मतदाताओं का नाम संशोधित किया गया। 1,72,063 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए। मतदाता सूची में 3.21 प्रतिशत नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। जिले में अनंतिम सूची के अनुसार वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 16,07,921 हो गई है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बताया कि 24 से 30 दिसंबर तक दावा व आपत्तियां ली जाएंगी और 31 दिसंबर से छह जनवरी तक इनका निस्तारण किया जाएगा। अन्य प्रक्रियाओं के बाद छह फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति का मिलेगा मौका
जिन मतदाताओं को लगता है कि वे मतदाता हैं लेकिन उनका नाम कट गया है। उसके लिए उनको आपत्ति करने का अवसर मिलेगा। वह आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। जिले में शासन से प्राप्त डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन किया गया। इसमें 2,22,131 मतदाता वैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed