फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   4.16 crores received for development of four urban areas

चार नगरीय क्षेत्रों को विकास के लिए मिले 4.16 करोड़

Fri, 07 Jan 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
4.16 crores received for development of four urban areas
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार नगरीय निकायों को विकसित करने की कवायद चल रही है। निकायों में मौजूदा वित्तीय वर्ष में स्वीकृत व अनुमोदित कार्यों को पूरा कराने के लिए 15वें वित्त आयोग में 4.16 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राशि आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिम्मेदारों को स्वीकृत कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल चार नगर निकाय हैं। जिला मुख्यालय का गौरीगंज व तिलोई तहसील का जायस कस्बा नगर पालिका परिषद है तो अमेठी तहसील का मुख्यालय अमेठी और मुसाफिरखाना तहसील का मुख्यालय मुसाफिरखाना नगर पंचायत है। चारों नगर क्षेत्र की कुल आबादी भी एक लाख से ऊपर है। इन नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शहर जैसी सुविधाएं हासिल हो सकें इसके लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निकायों की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान कर शासन से धनावंटन का अनुरोध किया था। प्रशासन के अनुरोध पर शासन ने निकायों के खातों में चार करोड़ 16 लाख 82 हजार 720 रुपये अंतरित कर दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों को आवंटन प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने जिम्मेदारों को स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से डेडलाइन में पूरा कराने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि जिस नगरीय क्षेत्र में आवंटित राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आएगा वहां तैनाती जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निकायवार आवंटित राशि
जिला प्रशासन की ओर से चारों निकायों को कुल चार करोड़ 16 लाख 2 हजार 720 रुपये आवंटित किए गए हैं। निकायवार आवंटन की बात करें तो नगर पालिका परिषद गौरीगंज को एक करोड़ 33 लाख 11 हजार 751 रुपये, नगर पालिका परिषद जायस को दो करोड़ 09 लाख 88 हजार 317 रुपये, नगर पंचायत अमेठी को 46 लाख 94 हजार 793 रुपये व नगर पंचायत मुसाफिरखाना को 26 लाख 87 हजार 859 रुपये दिए गए हैं।
गौरीगंज में इन कार्यों को स्वीकृति
नगर पालिका परिषद गौरीगंज में आवंटित राशि से दो स्टेनलेस स्टील के वाटर टैंकर व एक छह शीटर मोबाइल टॉयलेट की खरीद के साथ 130 इंडिया मार्का टू-हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वीकृत राशि से वार्ड संख्या दो में न्यू कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग से राइस मिल होते हुए डीएम आवास के दूसरे गेट के आगे तक नाला निर्माण, वार्ड संख्या पांच में बड़ौदा स्वरोजगार मुख्य गेट से आईटीआई गेट नंबर दो व अठेहा मुख्य मार्ग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग, वार्ड संख्या 13 में करन के घर से त्रिवेणी के घर तक, वार्ड संख्या 17 में कुमार मेडिकल स्टोर से बब्लू मेडिकल स्टोर के आगे तक इंटरलॉकिंग सड़क बनेगी।
साथ ही वार्ड संख्या एक में पुरानी इंटरलॉकिंग से दिनेश तिवारी के घर तक, वार्ड संख्या 21 में मेन रोड से महादेव प्रसाद व अर्जुन पांडेय के घर तक व वार्ड संख्या 25 में रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग से शिव महेश स्कूल तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण होगा।
जायस नगर पालिका में होंगे यह कार्य
आवंटित राशि से जायस नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र मौलवी खुर्द में आलमीन के खेत से कनौजीलाल की ट्यूबवेल, मौलवी खुर्द में ही जायस-जगदीशपुर रोड से मेवालाल के घर तक, पूरे पन्नू में मंदिर शिवाला से नरेश के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण। भैय्या का पुरवा में मुन्ना के घर से जगदीश के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली तथा हीरालाल के खेत से नहर वाली रोड तक इंटरलॉकिंग का निर्माण होगा।
साथ ही मलिक मोहम्मद जायसी परिसर में नया नलकूप व राइजिंग मेन का निर्माण होगा। इसी राशि से एक मोबाइल टॉयलेट छह शीटर, 50 इंडिया मार्का टू हैंडपंप, स्टेनलेस स्टील की 80 लीटर क्षमता की 100 डबल हैंगिंग डस्टबिन, एक तीन हजार लीटर क्षमता की सक्शन मशीन माउंटेड ऑन ट्रैक्टर ट्रेलर चेसिस समेत व 50 हाथ कूड़ा गाड़ी खरीदी जाएगी।
नगर पंचायत अमेठी की कार्ययोजना
आवंटित राशि से नगर पंचायत अमेठी में 70 वॉट एलईडी की 100 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही गांधी चौक से अंजनी कसौधन के घर होते हुए चंदुल आरा मशीन तक आरसीसी नाला बनवाने के अलावा 26 हैंडपंप, एक मोबाइल टॉयलेट, 15 साइकिल रिक्शा, 15 हाथ कूड़ा गाड़ी, 100 बेल्चा, 100 फावड़ा, 100 लीटर फॉगिंग केमिकल खरीदा जाएगा।
स्ट्रीट लाइट समेत होंगे अन्य कार्य
आवंटित राशि से नगर पंचायत मुसाफिरखाना में 90 वॉट की 100 स्ट्रीट लाइट, स्टेनलेस स्टील की 27 डबल हैंगिंग डस्टबिन व 4000 लीटर क्षमता के दो स्टील वाटर टैंकर खरीदे जाएंगे।

जल्द शुरू कराएं कार्य
जिले के एडीएम वित्त एवं राजस्व व नगरीय क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि सभी निकायों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। सभी निकायों के ईओ को स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed