फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   33 new corona patient in amethi

तीन सिपाही समेत 33 स्थानीय निकले कोरोना संक्रमित

Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
33 new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 के मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। बुधवार देर रात जिला प्रशासन को मिली 1,299 लोगों की जांच रिपोर्ट में तीन सिपाही समेत 33 नए पॉजिटिव मरीज मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में पीपरपुर थाने के दो तथा बाजार शुकुल थाने का एक सिपाही भी शामिल है। डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत कार्य करने के लिए संयुक्त टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

पांच मई से कोरोना संक्रमितों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन को बुधवार देर रात 24 व 26 अगस्त को अलग-अलग स्थानों से लिए गए 1,299 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। प्राप्त रिपोर्ट में 33 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई तो 1,259 की रिपोर्ट निगेटिव, सात सैंपल लीक व 19 संक्रमित के सही होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में पीपरपुर थाने के दो सिपाही व बाजारशुकुल थाने का एक सिपाही व सीएचसी गौरीगंज के एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ गौरीगंज ब्लॉक के अलग-अलग गांव के पांच, अमेठी ब्लॉक के छह, जगदीशपुर ब्लॉक में दस, मुसाफिरखाना के तीन, बाजारशुुकुल में दो तथा भेटुआ व सिंहपुर ब्लॉक के अलग-अलग गांव के एक-एक स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित मिले मरीजों के मोहल्लों व गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकाल के तहत बचाव कार्य के लिए टीम गठित की है। डीएम के निर्देश पर गठित टीमें बृहस्पतिवार को संक्रमितों के गांव व मोहल्लों को सील करते हुए सैनिटाइजर छिड़काव, थर्मल स्क्रीनिंग व उनके क्लोज कॉन्टेक्ट में आए लोगों की सूचना संकलित करते हुए संभावित लोगों की सैंपलिंग करने में जुटी रहीं।

डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 1,072 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 843 उपचार के बाद सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में छह की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 224 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed