फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2837 projects could not get off the ground

धरातल पर नहीं उतर सकीं 2837 परियोजनाएं

Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
2837 projects could not get off the ground
गौरीगंज (अमेठी)। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम संचालित किया जाता है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष में जिला प्रशासन ने चिह्नित चार ब्लॉकों में पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं की स्थापना के लिए 2837 परियोजनाओं के लिए 1.94 अरब रुपये का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को प्रदेश सरकार से मंजूरी भी मिली लेकिन केंद्र सरकार की ओर से धनावंटन नहीं होने से एक भी परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में अल्पसंख्यक विभाग ने 2837 परियोजना के लिए एक अरब 94 करोड़ 53 लाख 79 हजार दो सौ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद प्रदेश सरकार को भेजा था। प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान करते हुए केंद्र सरकार के पास भेज दिया।
विज्ञापन

लेकिन भारत सरकार से वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बावजूद धनावंटन नहीं किया गया। धनावंटन न होने से एक भी प्रस्तावित परियोजना धरातल पर नहीं उतर सकी। ऐसे में जहां लोगों को निराशा हुई वहीं विभाग ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में नई परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द धनावंटन की उम्मीद
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण धनावंटन नहीं हो सका है। परियोजनाएं स्वीकृत हैं इसलिए धनावंटन की उम्मीद है। धनावंटन के बाद मानक के अनुसार परियोजनाएं पूरी कराकर लोगों को सुविधा से लाभान्वित किया जाएगा।
यह परियोजनाएं थीं प्रस्तावित
अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि जल निगम की ओर से पाइप पेयजल परियोजना के साथ सोलर बेस मिनी वाटर सप्लाई, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्मार्ट क्लास व चहारदीवारी का निर्माण, माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कंप्यूटर कक्ष, प्रसाधन भवन, पुस्तकालय, प्रसाधन भवन तथा चहारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था।

इसके अतिरिक्त बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने बेबी फ्रेंडली प्रसाधन, आंगनबाड़ी केंद्र व स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य विभाग ने कॉमन प्रसाधन व कैंटीन का प्रस्ताव भेजा था। इसके अलावा आईटीआई निर्माण, सोलर लाइट स्थापना व सद्भाव मंडप निर्माण के लिए धनावंटन की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed