{"_id":"5f96fa458ebc3e9bb02fe53b","slug":"28-corona-infected-in-two-days-amethi-news-lko5471359150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में मिले 28 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में मिले 28 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अमेठी। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो दिन में की गई सैंपलिंग में 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डीएम ने संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेट जोन घोषित करते हुए संक्रमितों के उपचार व प्रोटोकॉल के तहत राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश पहले से गठित टीमों को दिया है।
कोविड-19 की रफ्तार जिले में लगातार कम हो रही है। संक्रमण को सामने लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार व रविवार को अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध लक्षण वालों की सैंपलिंग की गई।
इस दौरान एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से कराई गई जांच में शनिवार को 1,546 में 19 व रविवार को 1,297 लोगों की सैंपलिंग में नौ लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में गौरीगंज ब्लॉक के दस, अमेठी ब्लॉक के छह, जगदीशपुर के चार, भेटुआ में तीन, तिलोई में दो तथा शाहगढ़, भादर व शुकुल बाजार के एक-एक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि रविवार रात आई रिपोर्ट के बाद अब तक जिले में 2,816 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 2,612 सही हो चुके हैं। वर्तमान में 178 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।