{"_id":"680e81658931fd9d97029a09","slug":"2607-patients-were-treated-in-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-139228-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2607 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2607 मरीजों का हुआ इलाज
Mon, 28 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज पीएचसी में आयोजित मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद।
अमेठी सिटी। जिले के 30 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को 2607 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। गंभीर मिले 28 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। वहीं, मेले में 46 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में प्रभारी डॉ. सुमित राय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। मेले में डॉ. शगुफ्ता परवीन, डॉ. अनुराधा शर्मा, एसएलए एफआर खान, फार्मासिस्ट दिव्यानी सिंह, वार्ड बॉय जेपी शुक्ल, जीतलाल, एएनएम आखी राहा, आयुर्वेद फार्मासिस्ट अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे। मेले में 11.11 बजे तक 34 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 14 मरीजों की जांच हो चुकी थी।
मेले में पीठीपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने चिकित्सक को बताया कि साहब... करीब छह से चर्म रोग की समस्या से परेशान हैं। दवा बाहर से ली, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने परीक्षण कर दवा दी। वहीं, कोहरा गांव निवासी दिनेश कुमार ने बुखार, शरीर में दर्द व पेट दर्द की समस्या बताई। चिकित्सक ने जांच करने के बाद दवा दी है। सराय हीरमती गांव निवासी कंचन देवी ने बताया कि काफी दिनों से वह शुगर, बीपी व सांस की समस्या से पीड़ित हैं। चिकित्सक ने जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद दवा बदलते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
नरैनी गांव निवासी बुजुर्ग रामफेर ने बताया कि पांव व शरीर में सूजन के साथ कमजोरी है। बाहर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिल रहा है। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी। इसके अलावा जिले के सभी पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में मौजूद चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, बुखार के प्रति लोगों को जागरूक किया।