{"_id":"686189490628cfb24301dfa4","slug":"2382-patients-were-treated-in-the-fair-amethi-news-c-96-1-ame1008-143567-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मेले में 2382 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मेले में 2382 मरीजों का हुआ इलाज
Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 2382 मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क इलाज किया गया। गंभीर रूप से बीमार पाए गए 17 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। इसके अलावा मेले में 48 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूला पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजमणि वर्मा की देखरेख में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। दोपहर तक कुल 35 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर उपचार कराया। हालांकि लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के कारण कई मरीजों की जांच नहीं हो सकी। शिवपती देवी ने घुटनों में लगातार दर्द की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह बाहर से दवा ले चुकी हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। चिकित्सक ने परीक्षण कर नई दवा दी।
मरीज सविता ने हाथ दर्द और बुखार की शिकायत की, जिसे देखकर चिकित्सक ने जरूरी दवाएं दीं। राहुल बाजपेई ने बताया कि उन्हें जुकाम और बुखार की दिक्कत है। चिकित्सक ने सावधानी बरतने की सलाह दी। जिले के अन्य पीएचसी पर भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने संचारी रोग, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और बुखार जैसी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि बदलते मौसम में जुकाम, डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता है। सफाई और सतर्कता से इससे बचा जा सकता है। लोगों को मच्छरदानी के प्रयोग, पानी उबालकर पीने और खुले में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने रविवार को भेटुआ ब्लॉक के अमयेमाफी पीएचसी पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को खुद देखा और उनके इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली। मेला ड्यूटी में तैनात कर्मी रेखा, संगीता व आशा कार्यकर्ता मौके से अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को इन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।