{"_id":"653557244ffda238a50dc416","slug":"23-feet-high-effigy-of-ravana-will-be-burnt-in-gauriganj-amethi-news-c-96-1-ame1003-7481-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गौरीगंज में फुंकेगा रावण का 23 फुट ऊंचा पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गौरीगंज में फुंकेगा रावण का 23 फुट ऊंचा पुतला
विज्ञापन
अमेठी। विजयादशमी पर्व पर गौरीगंज के सैंठा चौराहे के पास रामलीला मैदान में मंगलवार को रावण के 23 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। इस साल रावण का पुतला पचेहरी वार्ड निवासी जयकरन का परिवार तैयार कर रहा है।
गौरीगंज के सैठा मार्ग स्थित रामलीला मैदान में इस साल भी पिछले साल की भांति 23 फुट ऊंचा रावण का पुतला फुंकेगा। इसे देखने के लिए शहर में हजारों की भीड़ उमड़ती है। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया जाता है। इस बार रावण का पुतला पचेहरी वार्ड तीन में तैयार किया जा रहा है। जयकरन धरकार अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ रावण का पुतला तैयार करने में जुटे हैं।
यह पुतला कल बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे दहन के लिए खड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रावण का पुतला तैयार करने के लिए संतोष अग्रहरि की तरफ से पांच हजार रुपये का सामान दिया गया है। हालांकि इस साल रावण का पुतला तैयार करने में प्रयोग होने वाली कागज की रद्दी, लकड़ी के बांस, जूट की रस्सी, रंगीन कागज, आतिशबाजी आदि के दामों में इजाफा हुआ है। रावण का पुतला 23 फिट का बनाया जा रहा है। बताया कि इसके पहले भी उन्होंने कई वर्ष पहले एक बार पुतला तैयार किया था। लंबे समय बाद उन्हें इस बार रावण का पुतला बनाने की जिम्मेदारी मिली है।