{"_id":"6a9dc29fe8de93fc0c066e88","slug":"22-patients-in-critical-condition-referred-to-chc-amethi-news-c-96-1-ame1008-175048-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गंभीर हालत में 22 मरीज सीएचसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गंभीर हालत में 22 मरीज सीएचसी रेफर
Mon, 07 Sep 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
जायस पीएचसी पर मरीजों का इलाज करते सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सुबह से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की कतार लगने लगी। कोई बुखार और बदन दर्द से परेशान था तो किसी को खांसी, सांस फूलने या पेट दर्द की शिकायत थी। आंखों से पानी आना और बवासीर जैसी समस्याओं को लेकर भी लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। रविवार को जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य मेले में 2217 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। गंभीर हालत में 22 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
अमेठी के गोसाईगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से मरीज पहुंचने लगे। 12:20 बजे डॉ. संजय गुप्ता ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। लालशाहपुर निवासी संगीता ने बताया कि उन्हें बुखार और खांसी के साथ सांस फूलने की समस्या है। गैस की भी शिकायत है। बाहर से दवा लेने पर राहत नहीं मिली तो मेले में उपचार कराने पहुंचीं। जगजोतपुर निवासी बकरीदी ने बताया कि करीब पांच दिन से आंखों से पानी गिर रहा है। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। मेले में जांच कराने पर आंख में डालने की दवा दी गई और सावधानी बरतने की सलाह मिली।
पीठीपुर निवासी रामधन बवासीर की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घरेलू उपचार और बाहर से दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। वहीं नरैनी निवासी उर्मिला ने बताया कि एक सप्ताह से जुकाम, बुखार, खांसी और बदन दर्द से परेशान हैं। जांच के बाद चिकित्सक ने दवा दी। जायस पीएचसी का सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों ने लोगों को सफाई रखने, स्वच्छ या उबला पानी पीने और बुखार-दस्त होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी।