{"_id":"6442d63cfe2899b8bb00eca4","slug":"20-corona-postive-polling-officer-amethi-news-c-13-1-195685-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 20 मतदान अफसर कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 20 मतदान अफसर कोरोना संक्रमित मिले
Sat, 22 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शनिवार को देर शाम आई रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को विकास भवन में मतदान अधिकारी प्रथम के सैंपल की जांच में 20 संक्रमित मिले हैं। जबकि एक अमेठी ब्लॉक का अधेड़ भी संंक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में सभी की हालात सामान्य होने पर उन्हें होम आइसोलेट कर दवा की किट दी गई है। रिपोर्ट मिलते ही सीएमओ ने संबंधित अधीक्षकों को कोविड गाइड लाइन के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।जिले में एक अप्रैल से शुरू कोविड संक्रमण में 20 दिन में जहां 23 संक्रमित मिले। बृहस्पतिवार को विकास भवन में मतदान कर्मिकों के प्रशिक्षण से पहले एकत्र 79 सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को सार्वजनिक हुई। रिपोर्ट में 20 मतदान कर्मिकों के साथ अमेठी ब्लॉक का अधेढ़ संक्रमित मिला। रिपोर्ट में गौरीगंज, बाजार शुकुल व मुसाफिरखाना में तीन-तीन, जगदीशपुर, अमेठी, जामो व सिंहपुर में दो-दो तथा भेटुआ, भादर, शाहगढ़ व संग्रामपुर में एक-एक संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में वर्तमान में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 26 हो गई।
संक्रमित मिले सभी की हालात सामान्य होने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कराते हुए निशुल्क दवाएं मुहैया कराई गई है। सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने चुनाव में लगे 20 कार्मिकों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को संक्रमित के घर स्वास्थ्य टीम भेजकर गाइड लाइन के अनुरूप कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी गई। गांव पहुंचे टीम सदस्यों ने संक्रमित की स्थिति का आकलन करते हुए उन्हें निशुल्क दवा मुहैया कराई। परिजनों को संक्रमित से सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही बचाव की विधि बताई।
कोविड नोडल एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि शनिवार को संक्रमित के गांव में आरआर टीम भेजी जाएगी। टीम उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करते हुए आसपास के घरों का सर्वे करेगी। इस दौरान सभी को आसपास साफ-सफाई रखने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने समेत अन्य बचाव की विधि बताई जाएगी।