फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   171 cases of fraud in land records caught

Amethi News: जमीन के रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा, 171 मामले पकड़े

Wed, 30 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
171 cases of fraud in land records caught
तिलोई। तहसील में जमीन के रिकॉर्ड में फर्जी अंकन कर लोगों को लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया है। जून से अब तक जांच में 171 मामले पकड़े जाने की जानकारी है। इनमें फर्जी वरासत और कम हिस्सा होने के बावजूद ज्यादा हिस्सा दर्ज करने के मामले भी शामिल हैं। विभागीय कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है। रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ निलंबन की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन




खतौनी में सुधार के लिए काश्तकार आवेदन करता है। अधिकारी आवेदन पर मार्किंग कर अधीनस्थ कर्मचारियों से रिपोर्ट लेते हैं। रिपोर्ट के आधार पर आदेश होता है। इसके बाद आदेश को आर-6 यानी सरकारी अभिलेख में दर्ज किया जाता है। फिर कंप्यूटर ऑपरेटर खतौनी में उसकी फीडिंग करता है और खतौनी जारी होती है।
विज्ञापन



जांच में सामने आया कि कथित फर्जी मामलों में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। अधिकारियों की मार्किंग और अधीनस्थ कर्मचारियों की रिपोर्ट के बिना ही अभिलेखों में आदेश दर्ज कर दिए गए। इसके बाद कंप्यूटर में फीडिंग कर खतौनियां जारी कर दी गईं। जून से अब तक 171 मामले सामने आने की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में जिम्मेदार कर्मचारियों को चिह्नित किए जाने की बात कही जा रही है। रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ निलंबन की सिफारिश की गई है। विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को डीएम को पत्र भेजकर मामले की जानकारी देने की बात सामने आई है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है। किसी व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी अंकन का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।



एसडीएम ने वकीलों से मांगा सहयोग
चर्चा है कि एसडीएम ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर मामले की जांच में सहयोग मांगा। बैठक में कुछ अधिवक्ताओं की भूमिका की आशंका जताए जाने की बात सामने आई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओपी सिंह ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना पुख्ता साक्ष्य किसी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed