फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   14,428 mistakes of Samman Nidhi settled in the campaign

Amethi News: अभियान में निपटाईं सम्मान निधि की 14,428 गलतियां

Tue, 13 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
14,428 mistakes of Samman Nidhi settled in the campaign
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से शतप्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने के लिए गांव-गांव आयोजित कैंप में 20154 किसानों की शिकायत दर्ज हुई। 14,428 शिकायतों का निस्ताण करते हुए अन्य शिकायत भी निस्तारित करने की कोशिश की जा रही है। शेष किसानों को त्रुटियां दूर कराने के लिए तहसील में कैंप कृषि विभाग की ओर से लगाया जा रहा है। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए पीएम किसान संतृप्तीकरण अभियान चल रहा है। अब तक 682 ग्राम पंचायतों में से 624 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन हो चुका है। शेष ग्राम पंचायतों में 22 तक शिविर लगेगा। 628 गांव में आयोजित शिविर में 20154 किसानों की समस्याएं प्राप्त हुईं जिनमें से 14428 किसानों की शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। योजना से जिले के 294780 किसानों को लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि किसानों को निधि की 14वीं किस्त अवमुक्त होने वाली है। किस्त मिल सके इसके लिए भूलेख अंकन, ईकेवाईसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। बताया कि जिन किसान की ईकेवाईसी नहीं हुई वह तहसील मेंं आयोजित शिविर, जनसेवा केंद्र या स्वयं फोन से अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

ओटीपी बेस्ड इसमें आधार से मोबाइल का लिंक होना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में आधार से मोबाइल नंर लिंक कराने के पश्चात् ईकेवाईसी करना होगा। इसके अतिरिक्त बायोमैट्रिक बेस इसमें आधार का मोबाइल से लिंक होना अनिवार्य नहीं है, किसी भी जन सुविधा केंद्र के माध्यम से कराया जा सकता है। कहा कि 23 जून तक प्रत्येक कार्यदिवस में तहसील मुख्यालय पीएम किसान संतृप्तीकरण शिविर/कैम्प आयोजित किया जा रहा है। कैंप में कृषि, राजस्व, डाक एवं जन सुविधा केंद्र के कार्मिक उपलब्ध रहेगें जो उनकी परेशानी दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed