{"_id":"66539f7e1ea46e52190f08f6","slug":"11-transformers-burnt-people-suffering-due-to-extreme-heat-amethi-news-c-96-1-gon1004-119365-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 11 ट्रांसफाॅर्मर जले, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 11 ट्रांसफाॅर्मर जले, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग
Mon, 27 May 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
लो वोल्टेज व बिजली कटौती से भी परेशान हुए उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। रविवार को जिले में सर्वाधिक 11 ट्रांसफॉर्मर जल गए तो लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि करने लगे। लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग की है। जिला मुख्यालय गौरीगंज क्षेत्र में रविवार को तीन, अमेठी क्षेत्र में तीन तो जगदीशपुर क्षेत्र में कुल पांच ट्रांसफाॅर्मर जल गए। गौरीगंज स्थित ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत कार्यशाला के प्रभारी गोवर्धन मिश्र ने बताया कि जले ट्रांसफाॅर्मर की जगह दूसरे ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए दुरुस्त ट्रांसफाॅर्मर मौके पर भेजने की कवायद हो रही है। इसी के साथ पुराने ट्रांसफाॅर्मर मंगवाकर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
ट्रांसफाॅर्मर जलने से एक हजार लोग परेशान
जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने से करीब 1000 की आबादी दो दिनों से भीषण गर्मी झेल रही है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की है। जगदीशपुर देवकली फीडर के परवेजपुर गांव में शनिवार की दोपहर ओवरलोड होकर 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे क्षेत्र के करीब 150 घरों में बिजली संकट पैदा हो गया है। अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है, ट्रांसफाॅर्मर बदलने की कार्रवाई चल रही है।
दिन रात की कटौती से ग्रामीण परेशान
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के चलते जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट बना हुआ है स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 15 घंटे तक ही आपूर्ति हो पा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की ओर से 18 घंटे की आपूर्ति देने का लक्ष्य तय किया गया है लेकिन गर्मी के दिनों में लोड बढ़ने से पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जायस विद्युत उपकेंद्र के तिलोई फीडर शाहमऊ कस्बे के लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लो वोल्टेज की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण का कहना है कि जिले में लो वोल्टेज की समस्या नहीं है, जहां से शिकायत मिल रही है वहां लाइन को चेक करके समस्या का निस्तारण किया जा रहा है।