{"_id":"16ef9fac-b0d7-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"america-is-anti-muslim-country-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमान विरोधी मुल्क है अमेरिका: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमान विरोधी मुल्क है अमेरिका: आजम
रामपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि अमेरिका एक मुसलमान विरोधी मुल्क है। उसने मुसलमानों को अपमानित करने का ठेका ले रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें अमेरिका में सिर्फ इस बात के लिए अपमानित किया गया कि वह मुसलिम लीडर हैं और मुसलमानों के हित की बात करते हैं। सोमवार को वह सपा कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन
आजम ने कहा कि अमेरिका में उनके साथ जो कुछ भी हुआ उसके बारे में उन्होंने नेता जी (मुलायम सिंह यादव) से बात नहीं की थी। नेता जी ने खुद मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अमेरिका में अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। यह किसी व्यक्ति या पार्टी के नेता नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान का अपमान है।
भाजपा की नेता उमा भारती ने मामले को लेकर अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम का बहिष्कार करने से नुकसान हमारा नहीं, बल्कि उनका हुआ है।
केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की भूमिका के सवाल पर आजम खां ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि वहां उनकी हैसियत क्या है।