{"_id":"6462706c1163f5f1c704b1d2","slug":"youth-lost-his-life-by-drowning-in-the-river-ambedkar-nagar-news-c-13-1-236688-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नदी में डूबकर गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नदी में डूबकर गई युवक की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तमसा नदी में डूबकर एक युवक की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इंकार कर दिया। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जाता है।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नीम तल निवासी मोहम्मद साजिद (40) सोमवार सुबह वह टहलते हुए उर्दू बाजार के निकट तमसा नदी के तट पर पहुंच गया। बताया जाता है कि साजिद एक गंभीर बीमारी से पीड़ित था। माना जा रहा कि नदी के किनारे टहलने के दौरान उसे दौरा पड़ गया और वह नदी में गिरकर डूब गया। दोपहर करीब वहां से गुजर रहे लोगों ने पानी में शव पड़ा देखा। जानकारी होते ही अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इस बीच पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। थोड़ी देर बाद कोतवाल संत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन भी वहां आ गए। लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया। इस पर जरूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद पुलिस टीम ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिवंगत युवक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व अहमद हसन का भांजा बताया जाता है। (संवाद)