{"_id":"639cbe330aa4723b2c07767e","slug":"youth-enjoying-theater-till-late-night-ambedkar-nagar-news-lko662208146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: देर रात तक थिएटर का लुत्फ उठा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: देर रात तक थिएटर का लुत्फ उठा रहे युवा
विज्ञापन
गोविंद साहब मेले में शुक्रवार को उमड़े मेलार्थी। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पूर्वांचल के प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले में युवाओं की धूम है। माह भर चलने वाले इस मेले में शनिवार 14वें दिन भी मेलार्थियों का भारी हुजूम उमड़ा। मेले में लगे कई थिएटर युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं।
कहीं भोजपुरिया गीतों की धूम है तो कहीं हिन्दी गानों पर नृत्य का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बड़ा झूला, सर्कस व जादूगर का खेल देखने के लिए भी टिकट पाने हेतु धक्का-मुक्की तक हो रही है।
जैसे-जैसे दिन ढलने लगता है, मेले की रौनक और भी लुभावनी हो जाती है। रंग-बिरंगी लाइटें व डीजे पर बजते रिमिक्स गाने मेलार्थियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। शाम के समय भले ही ठंड ज्यादा हो जाती है लेकिन युवा मेलार्थियों व व्यापारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखती। प्रतिष्ठानों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों से मेलार्थियों को अपनी तरफ आकर्षित करने की प्रतिस्पर्धा भी दुकानदारों के बीच खूब दिख रही है।
विज्ञापन
मनोरंजन करने के साथ ही मेलार्थी सामानों की खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। गोविंद साहब मेले की खजला मिठाई की बिक्री जारी है। खोवा व दूध का खजला मेलार्थियों की पहली पसंद बनी हुई। घरेलू उपयोग के सामान व लकड़ी से बने सामनों की खरीदारी के लिए भी काफी लोग पहुंच रहे हैं।
मेले में पहुंच रहे मेलार्थियों को गंदगी के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ढंग से साफ-सफाई न होने के चलते कई जगह जलभराव व कूड़े का ढेर एकत्रित हो गया है। इससे व्यापारी भी परेशान हैं। मेले में आए आजमगढ़ के पंकज सिंह, राहुल पांडेय व अंगद यादव ने साफ-सफाई व सुरक्षा को बेहतर किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंदगी व जेबकतरे मेलार्थियों के आनंद में कई बार बाधक बन रहें हैं।