{"_id":"6a971a8ffe7b273ce8080340","slug":"underpass-submerged-in-water-50000-villagers-forced-to-walk-on-railway-tracks-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-164006-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पानी में डूबा अंडरपास, रेलवे ट्रैक पर चलने को मजबूर 50 हजार ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पानी में डूबा अंडरपास, रेलवे ट्रैक पर चलने को मजबूर 50 हजार ग्रामीण
Wed, 02 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी क्षेत्र के निनामपुर गांव में अंडरपास में जलभराव होने से रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर ग्
कटेहरी। निनामपुर गांव में रेलवे ट्रैक के नीचे बना अंडरपास 15 दिन से पानी में डूबा होने के कारण बंद पड़ा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। रास्ता बंद होने के कारण निनामपुर समेत आसपास के करीब 50 हजार ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि आवागमन के लिए लोग और स्कूली बच्चे रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने को मजबूर हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
निनामपुर के अलावा पिलखवां, आशागढ़, जरुखा, संग्रामपुर, इमिलिया, ठड़वां, यारकी, मंगल का पूरा और कसियापुर समेत कई गांवों के लोग इस अंडरपास से होकर आवागमन करते हैं। करीब दो सप्ताह से अंडरपास में पानी भरा होने के कारण रास्ता पूरी तरह बंद है। इससे रोज स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों राकेश, संतोष सिंह, रामजी चौबे, रामसुफल, अनीस खां, दिनेश मौर्य, सोनू सिंह और त्रिवेणी राजभर ने बताया कि गांवों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता तो है, लेकिन उससे जाने पर करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इस रास्ते से महिलाएं और छोटे बच्चे भी गुजरते हैं। पानी से भरा अंडरपास अब सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है।
-- -- -- -- -- -- -
जल्द निकासी के निर्देश
बीडीओ जगन्नाथ चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव को जल्द पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए गए हैं।