फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth dies after being hit by HT line

एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by HT line
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी एक युवक की रविवार देर रात खेत में सिंचाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहजादपुर निवासी निक्कू (28) बीती रात खेत में टुल्लू पंप से सिंचाई कर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच खेत के ऊपर से गुजर रहे ढीले हो चुके हाईटेंशन लाइन तार की चपेट में आकर निक्कू गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होते ही सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र ने मृतक के घर पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। जो भी मदद हो सकेगी, वह करने के लिए तैयार हैं। उधर, घटना से स्थानीय लोगों में पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि हाइटेंशन लाइन तार अत्यंत ढीला है। इसे दुरुस्त कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी का नतीजा है कि रविवार रात इतनी बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed