{"_id":"6b05d6e9f4e580136a0493b4","slug":"five-acquitted-in-poultry-farm-firing-case-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169820-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मुर्गी फार्म पर फायरिंग के मामले में पांच बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मुर्गी फार्म पर फायरिंग के मामले में पांच बरी
Tue, 24 Nov 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के कटोखर गांव में मुर्गी फार्म पर हुई फायरिंग के 13 साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शुक्ला की अदालत ने पांच आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपियों को संदेह का लाभ दिया।
मामला 12 मार्च 2013 की रात करीब 8:30 बजे का है। आरोप था कि राजनीतिक रंजिश के चलते कुछ लोग कटोखर निवासी तालुकदार के मुर्गी फार्म पर पहुंचे थे। उस समय वहां उनके बेटे लुकमान, इमरान और भतीजे अब्दुल अजीज मौजूद थे। आरोप के मुताबिक, शमीम ने तमंचे से कई राउंड फायरिंग की थी। तालुकदार ने अगले दिन इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले में कटोखर निवासी जावेद और सज्जाद, साबुकपुर निवासी अभिषेक और बब्बू सिंह तथा हरसम्हार निवासी अरसद सिद्दीकी आरोपी थे। मुख्य आरोपी शमीम की पत्रावली अलग कर दी गई थी, जिस पर 22 फरवरी 2016 को फैसला हो चुका है। सुनवाई के दौरान वादी तालुकदार ने घटना देखने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि बेटों से जानकारी मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर अदालत ने उन्हें पक्षद्रोही घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चश्मदीद गवाहों लुकमान, इमरान और अब्दुल अजीज के बयानों में भी विरोधाभास सामने आया। गवाहों ने अभिषेक, बब्बू सिंह और अरसद की संलिप्तता से इन्कार किया, जबकि सज्जाद की भूमिका को लेकर भी उनके बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते थे। गवाहों ने चोटें मारपीट के बजाय गिरने से आने की बात कही।
अदालत ने घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी नहीं होने, चिकित्सकीय साक्ष्यों की स्थिति और घटनास्थल पर रोशनी के संबंध में स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिलने को भी महत्वपूर्ण माना। जावेद को छोड़कर अन्य आरोपियों के साथ वादी पक्ष के समझौते की भी जानकारी सामने आई, जिसकी हाईकोर्ट ने पुष्टि की थी।
अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। इस आधार पर अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। साथ ही प्रत्येक आरोपी को अपीलीय न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 20 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि की दो प्रतिभूतियां दाखिल करने का आदेश दिया।