फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth beaten to death after dispute in wedding procession

Ambedkar Nagar News: बरात में विवाद के बाद युवक की पिटाई कर हत्या

Mon, 03 Jun 2024 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death after dispute in wedding procession
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बरात में नाचने-गाने के दौरान हुए विवाद के बाद घर पहुंचने पर गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। घटना के चंद घंटे के अंदर ही सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में तनाव न उत्पन्न हो इसके लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला हंसवर थाना क्षेत्र के सैदपुर लेड़ुवाडीह गांव की दलित बस्ती का है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सैदपुर लेड़ुवाडीह निवासी रामगति के पुत्र धीरज कुमार की बरात रविवार शाम जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के करौदी लाला पहुंची। वहां जलपान आदि के बाद द्वार पूजा शुरू हुई। डीजे पर बराती डांस में व्यस्त हो गए। इसी दौरान नाचने गाने को लेकर सैदपुर निवासी सुनील व घनश्याम आदि के बीच विवाद हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ा।
विज्ञापन

उधर विवाद के चलते सुनील कुमार (35) पुत्र दयाराम देर रात को घर वापस आ गया। इसके बाद परिजनों के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो गया। बगल में उसकी पुत्री भी सोई थी। बताया जाता है कि रात करीब एक बजे विवाद को लेकर गांव के घनश्याम, दिलीप व अंबेश घर के पीछे से सुनील के दरवाजे पर पहुंच गए। सुनील पर बांस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच अन्य परिजन जाग गए और गुहार लगा दी। गुहार पर तीनों हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में गंभीर रूप से घायल सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बगल में सोई 6 साल की बेटी प्रतीक्षा सुरक्षित बच गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
दिवंगत के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया। एएसपी विशाल पांडेय व सीओ टांडा शुभम कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही मातहतों को तत्काल गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।

-------------------
चंद घंटे में गिरफ्तार हुए हत्यारोपी
घटना में सुनील की मौत के बाद हंसवर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आरोपियों को खोजबीन के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसका परिणाम यह रहा कि महज चार घंटे के भीतर ही पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों घनश्याम, दिलीप व अंबेश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया अपनाई गई।


--------------------
गांव में की गई पुलिस की तैनाती
सुनील की हत्या के बाद हर कोई घटना को लेकर स्तब्ध है। मृतक व आरोपियों का घर आसपास होने के चलते गांव में कोई तनाव न उत्पन्न होने पाए इसके लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस टीम किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए मुस्तैद दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed