फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man going to uncle's house dies in road accident

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मामा के घर जा रहे युवक की मौत

Thu, 26 Feb 2026 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young man going to uncle's house dies in road accident
अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के चनहा चौराहे पर बुधवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अयोध्या जा रहे युवक हंसराज की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन

महरूआ थाना क्षेत्र के दांदूपुर जयसिंह गांव निवासी विजय बहादुर के अनुसार, हंसराज मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह बुधवार सुबह ही मुंबई से घर लौटे थे। दोपहर में अयोध्या जिले के रामपुर भगन स्थित मामा के घर जाने की बात कहकर निकले थे। अकबरपुर-भीटी मार्ग पर चनहा तिराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हंसराज उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भीटी भिजवाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही मां रामावती बेसुध हो गईं। परिवार में चार संतानें हैं। दो बेटियां मीनाक्षी और ज्योति विवाहित हैं। बड़ा बेटा सूर्या दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। हादसे की सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचा। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक और चालक की तलाश की जा रही है। दोनों ही बाइक पर कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दिसंबर में तय थी हंसराज की शादी

परिजनों के मुताबिक हंसराज का विवाह तय हो चुका था। नौ दिसंबर 2026 को अयोध्या जिले के रामपुर भगन गांव में उनकी शादी प्रस्तावित थी। इसी गांव में उनकी ननिहाल भी है। मुंबई से लौटने के बाद वह मामा रामललित से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।


सुल्तानपुर के वृद्ध की भी सड़क हादसे में मौत

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोलहनपारा निवासी राम मया सिंह (60) बुधवार शाम करीब 7:15 बजे गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी सुशीला सिंह, बेटा राहुल सिंह और दो विवाहित बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि हादसा दोस्तपुर थाना क्षेत्र में हुआ है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed