फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man going to sister's house beaten with sticks

Ambedkar Nagar News: बहन के घर जा रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Young man going to sister's house beaten with sticks
अंबेडकरनगर। बहन के घर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने बुधवार सुबह कासिमपुर स्थित नहर के निकट लाठी डंडों से पीट दिया। साथ ही उसका मोबाइल व पर्स भी छीन लिया। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र बसखारी के रामजानकी निवासी अंकित बुधवार सुबह बाइक से जलालपुर के गौसपुर गांव निवासी बहन के घर जा रहा था। आरोप है कि जब वह कर्बला कासिमपुर दक्षिण स्थित नहर के निकट पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद अभिषेक व अन्य ने उसे रोक लिया। अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। भागते समय उसका मोबाइल व पर्स भी लेकर चले गए। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed