फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man died from eating toxic substances

विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत

Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young man died from eating toxic substances
toxic substances - फोटो : symbolic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक व युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक की मौत हो गई जबकि युवती को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत मुंडेहरा निवासी बृजेश (19) ने रविवार देर शाम  विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन


उल्टी व पेट में तेज दर्द होने के बीच परिवारीजनों ने सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो सका। जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन


उसे टांडा सीएचसी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अलीगंज थाना क्षेत्र निवासिनी युवती ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार युवती के पेट में तेज दर्द व उल्टी होने लगी तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो सका। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे ट्रॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed