फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hunger strike called off following MLA's assurance.

Ambedkar Nagar News: विधायक के आश्वासन पर अनशन समाप्त

Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike called off following MLA's assurance.
कलेक्ट्रेट के निकट अनशन पर बैठी शांति देवी का अनशन समाप्त करते विधायक रामअचल राजभर। स्रोत मीडिय
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में अतिक्रमण के नाम पर घर गिराए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट के निकट अनशन पर बैठी शांति देवी का अनशन रविवार को अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर ने समाप्त कराया। करीब 10 दिन पहले नगर पालिका प्रशासन ने बनगांव रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था।
विज्ञापन

इस दौरान सरकारी जमीन पर बने कई अतिक्रमण और घरों को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। इसके विरोध में शांति देवी समेत अन्य पीड़ित अनशन पर बैठ गए थे। शांति देवी का आरोप था कि प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी परेशानी सुनने नहीं पहुंचा। मामले की जानकारी पर विधायक धरनास्थल पहुंचे और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उच्च स्तरीय अधिकारियों से शिकायत करने और मामला विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शांति देवी ने अनशन समाप्त कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed