फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Varanasi tops state-level swimming competition.

Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाराणसी अव्वल

Sun, 11 Oct 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Varanasi tops state-level swimming competition.
.शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपि
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 166 अंक हासिल कर वाराणसी की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में वाराणसी के अनुराग आर सिंह और मुरादाबाद के रितिक शर्मा पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त व्यक्तिगत चैंपियन बने। वहीं, महिला वर्ग में देवरिया की अंतरा सिंह ने चार स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप की ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और मेहनत की भावना विकसित करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा ने खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अभ्यास करने की सलाह दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थानिगैअरासन टी. ने खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता का आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की 36 स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल देकर सम्मानित किया। वाराणसी की टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी सौंपी गई। अनुराग आर सिंह और रितिक शर्मा को पुरुष वर्ग की संयुक्त व्यक्तिगत चैंपियनशिप, जबकि अंतरा सिंह को महिला वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में शामिल सभी 147 तैराकों को प्रोत्साहन स्वरूप 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।
रविवार को पुरुष वर्ग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में वाराणसी के अनुराग आर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर फ्री स्टाइल में भी वह पहले स्थान पर रहे। गाजियाबाद के शोनक मलिक ने 100 और 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक हासिल किया। मुरादाबाद के रितिक शर्मा 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और कुशीनगर के अमन यादव 100 मीटर बैक स्ट्रोक में विजेता रहे।
महिला वर्ग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में वाराणसी की गायत्री, 100 मीटर बटरफ्लाई में मिर्जापुर की कलावती और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में देवरिया की अंतरा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ की अंशिका श्रीवास्तव 100 मीटर बैक स्ट्रोक, गाजियाबाद की दीपा यादव 200 मीटर फ्री स्टाइल और लखनऊ की आहना तिवारी 50 मीटर बटरफ्लाई में विजेता रहीं। मिर्जापुर की शिखा निषाद ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस दौरान तैराकी संघ के प्रदेश कार्यपालक अधिकारी रविन कपूर, प्रदेश सचिव शिवम कपूर, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी और जिला सचिव मृत्युंजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

.शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपि

.शहर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रथम शॉर्ट कोर्स सीनियर राज्य स्तरीय तैराकी चैंपि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed