{"_id":"60b280028ebc3e384c6a96fe","slug":"yas-showed-impact-fast-flow-in-saryu-river-ambedkar-nagar-news-lko5801329184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यास ने दिखाया असर, सरयू नदी में तेज हुआ बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यास ने दिखाया असर, सरयू नदी में तेज हुआ बहाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। यास तूफान के असर के चलते लगातार हो रही बारिश के बीच सरयू नदी का बहाव तेज होने से महरीपुर गांव में कटान शुरू हो गई है। इससे गांव में हड़कंप मच गया। कटान की सूचना पर एसडीएम अभिषेक पाठक के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार टांडा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में जांच रिपोर्ट बाढ़ नियंत्रण खण्ड अयोध्या को भेज दी, जिससे समय रहते कटान को रोका जा सके।
यास तूफान के चलते बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ जहां जिले में असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब सरयू नदी के जलस्तर में न सिर्फ वृद्धि हुई है, बल्कि बहाव भी तेज हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी में पानी का बहाव एक तरफ झुककर हो रहा है। टांडा कलवारी घाट पुल के एक तरफ ठोकर होने के चलते पानी का बहाव दूसरी तरफ हो गया है। ऐसे में महरीपुर गांव की तरफ तेज बहाव होने से कटान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार को कटान की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्हें चिंता सताने लगी कि यदि कटान बढ़ी तो इससे व्यापक नुकसान होगा। ग्रामीणों ने कटान की जानकारी जिम्मेदारों को दी।
एसडीएम बोले, स्थिति नियंत्रण में
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार टांडा राहुल सिंह शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मेहरीपुर गांव पहुंचे। कटान क्षेत्र का उन्होंने जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाद में जांच रिपोर्ट बाढ़ नियंत्रण खण्ड अयोध्या को भेज दी गई, जिससे समय रहते कटान रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें। उधर, एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि कटान की सूचना मिली थी। इसका मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराया गया, स्थिति नियंत्रण में है। इसकी रिपोर्ट बाढ़ नियंत्रण खण्ड अयोध्या को भेज दी गई है। शीघ्र ही टीम पहुंचकर कटान को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी।