{"_id":"5831ed764f1c1bb604b39d8b","slug":"x-ray-machine-malfunctioning-patients-disturbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे मशीन, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे मशीन, मरीज परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
एक्स-रे मशीन
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में लगी एक्स रे मशीन बीते एक पखवारे से अधिक समय से खराब पड़ी है। यहां एक्स रे के लिए आने वाले मरीजों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। बावजूद इसके इसे ठीक कराने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया जा सका है।
विज्ञापन
टांडा सहित आस पास के क्षेत्रों से अपने इलाज के लिए टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसोपुर आने वाले मरीजों की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है। अव्यवस्था का आलम यह है कि यहां आने वाले मरीजों का चिकित्सा परीक्षण करने के उपरांत एक्स रे के लिए बाहर भेजा जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिये यहां लगी एक्सरे मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन
एक पखवारे से अधिक समय बीत चुका है। किंतु यहां लगी एक्स रे मशीन को बनवाने की दिशा में अब तक ठोस कदम नही उठाया गया है। यहां जिस कमरे में एक्स रे मशीन स्थापित है, उसके बाहर एक्स रे मशीन में तकनीकी खराबी होने की सूचना चस्पा कर दी गई है। इसके चलते यहां आने वाले मरीजों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय मनीष गुप्त, अनुराग तिवारी, शिवाकांत मिश्र आदि ने सीएमओ से मशीन की खराबी दूर कराए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि खास कर दुर्घटना में चोटिल लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।
एक्स रे कराने के लिए इन्हें जिला चिकित्सालय या फिर बाहर प्राईवेट पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे मरीजों को मानसिक व आर्थिक रुप से परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ जय प्रकाश ने बताया कि एक्स रे मशीन बनवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही मशीन के ठीक हो जाने की उम्मीद है।