{"_id":"68e2aa406377c4f7e70e393c","slug":"women-were-made-aware-in-chaupal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-143233-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चौपाल में महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चौपाल में महिलाओं को किया जागरूक
Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों पर गठित शक्ति मोबाइल टीम व एंटी रोमियो की टीमों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार को अकबरपुर के संघतिया, शहजादपुर, मालीपुर के ताहापुर, हंसवर के मेहंदी, बेवाना के दरियापुर अहेथा, उमरपुर, जहांगीरगंज के तेतरिया, हकीमपुर खुर्द व वीरखेत, आलापुर के नीबा में चौपाल लगाई गई। यहां महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, छेड़छाड़, फेक प्रोफाइल और साइबर स्टॉकिंग से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की सलाह दी गई।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की भी अपील की गई। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930 की जानकारी दी। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक सुधा यादव, पूजा देवी, अमित मौर्य मौजूद रहे।