फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water level will not decrease in Darwan lake

Ambedkar Nagar News: दरवन झील में नहीं कम होगा जल स्तर

Thu, 25 May 2023 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Water level will not decrease in Darwan lake
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र अकबरपुर के दरवन झील में पानी का जलस्तर हमेशा बना रहे इसके लिए ग्राम प्रधान सुनील वर्मा ने अपनी भूमि नलकूप लगाने के लिए दे दी। बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कुमार सिंह व सीडीओ अनुराज जैन ने भूमि पूजन किया। कहा कि आने वाले समय में किसानों को सिंचाई का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

दरवन झील को पक्षी विहार के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए इन दिनों काम चल रहा है। डीएम अविनाश कुमार सिंह के विशेष प्रयास से लगातार दरवन झील संवर रहा है। यहां पर पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा रही है। बृहस्पतिवार को डीएम यहां चल रहे कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। काम में और तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद नलकूप विभाग द्वारा लगाए जाने वाले राजकीय नलकूप स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि झील में लगातार जलस्तर बना रहे इससे ही इसकी महत्ता बढ़ेगी। इससे लोग यहां मोटर बोटिंग सहित अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मत्स्य पालन के साथ ही पक्षियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। अप्रवासी पक्षी भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे। साथ ही किसान भी नलकूप का लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर डीडीओ वीरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, तहसीलदार जेपी यादव, कटेहरी बीडीओ विकास मौर्य, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed