फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water level of Tamsa started decreasing, people got relief

Ambedkar Nagar News: घटने लगा तमसा का जलस्तर, लोगों को मिली राहत

Sun, 06 Oct 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water level of Tamsa started decreasing, people got relief
अकबरपुर नगर के रेलवे स्टेशन स्थित आबादी के निकट पहुंचा बाढ़ का पानी। 
अंबेडकरनगर। तमसा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी का दौर थमने से लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को एडीएम व एसडीएम ने अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

तमसा नदी के जलस्तर में बीते दो दिन से तेजी से बढ़ोतरी हुई। इससे 50 बीघा फसल पानी में डूब गई और अकबरपुर नगर की नई सड़क के बेसमेंट में स्थित आधा दर्जन से अधिक दुकानों में रिसाव से पानी पहुंच गया। मीरानपुर, जौहरडीह, तमसा मार्ग व रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आबादी के नजदीक तक पानी पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। इस बीच डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व एसडीएम सौरभ शुक्ल ने शनिवार को क्षेत्र का जायजा लिया। नई सड़क निवासी सूरज, दिनेश व दुर्गेश ने बताया कि उनकी दुकानों में पानी भर गया है। अधिकारियों ने नई सड़क के अलावा शहजादपुर, जौहरडीह, तमसा मार्ग आदि जगहों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में एडीएम ने बताया कि दो पुलों के पास जलकुंभी के फंस जाने से पानी नदी से बाहर निकलने लगा था। नदी में पानी नहरों से आ जाने के चलते बढ़ गया था। यह बारिश का पानी नहीं है। सिर्फ लो लैंड वाले क्षेत्र में आबादी तक पानी पहुंचा था लेकिन अब वह घटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed