फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Voting took place in seven gram panchayats under tight security

कड़ी सुरक्षा में सात ग्राम पंचायतों में हुआ मतदान

Sun, 09 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Voting took place in seven gram panchayats under tight security
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को चार विकास खंडों की सात ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही संबंधित मतदान केंद्रों के बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई, जो शाम तक जारी रही। इस बीच मतदान को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही वहां मौजूद जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीती 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पूर्व कटेहरी विकास खंड की ग्राम पंचायत नंदूपुर व अहिरौली, अकबरपुर विकास खंड की ताराखुर्द व मजीसा, रामनगर विकास खंड की आमादरवेशपुर, सहिजना हमजापुर व बसखारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ठेकवा बहाउद्दीनपुर में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के निधन के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। साथ ही इन ग्राम पंचायतों में 9 मई को मतदान कराए जाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन

इसी के तहत रविवार को संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया सुबह प्रारंभ हुई, तो मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता लाइन में लग गए। स्थानीय चुनाव होने के चलते प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को घरों से निकालकर विभिन्न माध्यमों से मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे थे। मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर मतदाताओं में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तपिशभरी धूप में भी दिनभर बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए इस बीच पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद रहे। उधर, मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे। साथ ही वहां मौजूद जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed