{"_id":"61fd723857edfb43d343fb31","slug":"vote-first-before-leaving-everything-ambedkar-nagar-news-lko6164204184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब कुछ छोड़ पहले मतदान करें वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब कुछ छोड़ पहले मतदान करें वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में अधिवक्ता समागम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकतंत्र मेें अधिवक्ताओं की भूमिका विषय विस्तार से प्रकाश डाला गया। कहा गया कि लोकतंत्र को मजबूत करने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय की अधिवक्ता ज्योति सिक्का ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में अधिवक्ताओं के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे में अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मुख्य वक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का आइना हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। ऐसे में अधिवक्ता लोकतंत्र को मजबूत करने की मुख्य रीढ़ हैं।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ला ने अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि मतदान के दिन को पर्व के तार पर सभी को लेना चाहिए। इस दिन सभी को सब कुछ छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए। इस मौके पर विशाल सिंह, भूूपेंद्र सिंह, बलराम दुबे, देवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश दुबे आदि मौजूद रहे।