{"_id":"5ff35c7d8ebc3e3bb4243254","slug":"villagers-protest-in-akbarpur-tehsil-campus-ambedkar-nagar-news-lko558176685","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने अकबरपुर तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने अकबरपुर तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के उकरा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होेंने कहा कि जो पात्र हैं, उन्हें पट्टा नहीं मिल रहा, जो अपात्र हैं, उन्हें आसानी से पट्टा दे दिया जा रहा है। इससे पात्रों का हक मारा जा रहा है। राजस्वकर्मी से जब इस संबंध में विरोध जताया जाता है, तो अभद्रता की जाती है। ऐसे में संबंधित राजस्वकर्मी की शिकायत जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होेंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पूरे मामले की जांच कर संबंधित राजस्वकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
उकरा गांव के वंशराज, राममूरत, रामपियारे, रीता देवी, धनपत्ती, सावित्री, अमरजीत व अनिल अकबरपुर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजस्वकर्मी की ओर से पट्टा आवंटन में लगातार मनमानी की जा रही है। पट्टा आवंटन के नाम पर उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो पात्र हैं, उन्हें सिर्फ इसलिए पट्टा नहीं मिल सका, क्योंकि उन्होंने राजस्वकर्मी द्वारा मांगी गई राशि नहीं दी। इससे पात्रों के नाम सूची से बाहर कर दिए गए। पात्रता सूची में ऐसे लोगों का नाम शामिल कर दिया गया, जो पूरी तरह अपात्र हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि जब इसका विरोध किया जाता है, तो संबंधित राजस्वकर्मी द्वारा अभद्रता की जाती है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पूरे मामले की जांच कर राजस्वकर्मी को निलंबित नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।