फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Village head furious with indecency, created ruckus in Jalalpur Kotwali

अभद्रता से भड़के ग्राम प्रधान, जलालपुर कोतवाली में किया हंगामा

Thu, 23 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Village head furious with indecency, created ruckus in Jalalpur Kotwali
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान के साथ अभद्रता करना जलालपुर कोतवाली पुलिस को भारी पड़ गया। साथी प्रधान के साथ अभद्रता की सूचना मिलते ही कोतवाली में ग्राम प्रधानों की भीड़ जुट गई और उन्होंने हंगामा किया। बसपा प्रत्याशी राजेश सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल की ओर से ग्राम प्रधानों के साथ की गई अभद्रता को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी। बाद में स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्नूपुर गांव से जुड़ा है। बताया जाता है कि गांव निवासी ओमप्रकाश ने बीते दिनों कोतवाली में मोटर चोरी के मामले में गांव निवासी तीन आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी मामले में कन्नूपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार व पूर्व प्रधान प्रशांत सहित कुछ अन्य ग्रामीण जलालपुर कोतवाली पहुंचे थे। इन लोगों का कहना था कि ओमप्रकाश आए दिन गांव के लोगों को परेशान करता रहता है। उसके द्वारा फर्जी शिकायत दर्ज करायी गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रामीणों के इतना कहते ही कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी भड़क गए और प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान से अभद्रता करने लगे। कोतवाल के इस रवैये से मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान संघ को दी गई। थोड़ी ही देर में तमाम ग्राम प्रधान कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करते हुए कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच बसपा प्रत्याशी राजेश सिंह भी कोतवाली पहुंच गए और कोतवाल की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय नागरिकों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। उधर, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी का कहना है कि अभद्रता करने जैसा कोई मामला नहीं था। उन्होंने किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed