फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vidyawati and Geeta Devi became the gram pradhaan

विद्यावती और गीता देवी बनीं ग्राम प्रधान

Tue, 23 Feb 2016 10:57 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 23 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के दो-दो पद व ग्राम पंचायत सदस्य के 78 पद के लिए बीते दिनों हुए मतदान के बाद मंगलवार को संबंधित विकास खंड कार्यालयों में मतगणना हुई। ग्राम प्रधान के लिए भीटी विकास खंड के मल्लेपुर में जहां दिवंगत प्रधान की पत्नी विद्यावती व जलालपुर के कुसुमखोर में ग्राम प्रधान के निधन के बाद उनकी बहू गीता देवी ने अपनी दिवंगत सास की विरासत को संभाला। वहीं बीडीसी सदस्य पद के लिए जहांगीरगंज विकास खंड के नवागांव में मोहम्मदुल व शिवराजपट्टी में सचिन वर्मा ने जीत दर्ज की।  
विज्ञापन


बीते रविवार को भीटी विकास खंड के मल्लेपुर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अवधेश सिंह व जलालपुर के कुसुमखोर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अशरफादेवी के निधन के बाद रिक्त हुए पद व जहांगीरगंज विकास खण्ड के नवागांव व शिवराजपट्टी में बीडीसी सदस्य के एक एक पद व 78 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। मंगलवार को संबंधित विकास खंड कार्यालय में सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। दोपहर बाद मतगणना संपन्न हुई, तो मल्लेपुर में दिवंगत की पत्नी, तो कुसुमखोर में दिवंगत की बहू ने विरासत संभाली। भीटी के मल्लेपुर में सामान्य सीट पर विद्यावती ने 444 मत पाकर जीत दर्ज की, जबकि वीरेंद्र प्रताप सिंह को 156 मतों पर संतोष करना पड़ा। जलालपुर विकास खंड के कुसुमखोर में अनुसूचित जाति महिला सीट पर गीता देवी ने 470 मत पाकर अभयराजी 340 को 130 मतों से पराजि किया।
विज्ञापन


जहांगीरगंज विकास खंड के नवागांव में हुए बीडीसी पद के चुनाव में मोहम्मदुल 403 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शाहिना बेगम 355 को 48 मतों से पराजित किया। इसी विकास खंड के शिवराजपट्टी में हुए बीडीसी चुनाव में तीन प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। सचिन वर्मा 337 मत पाकर विजयी घोषित हुए, जबकि संजय वर्मा को 301 व ओमप्रकाश को 202 मत प्राप्त हुए। सचिन ने 36 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके अलावा पांच विकास खंडों में हुए ग्राम पंचायत सदस्य 78 पदों पर चुनावी जंग में उतरे विभिन्न प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed