फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccination at only three centers due to lack of vaccine

वैक्सीन के अभाव में जिला अस्पताल समेत अन्य केन्द्रों पर टीकाकरण ठप

Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination at only three centers due to lack of vaccine
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में वैक्सीन न होने से बंद पड़ा कक्ष - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में वैक्सीन का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन विभिन्न केंद्रों पर वैक्सीन न होने से टीकाकरण का कार्य ठप पड़ रहा है। बुधवार को वैक्सीन के अभाव में महज सिर्फ तीन केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन का कार्य चल सका। जिला अस्पताल में प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी बड़ी संख्या में नागरिक वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इस पर नागरिकों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले में जब से 18 प्लस के युवाओं के वैक्सीनेेशन का कार्य शुरू हुआ तब से आए दिन वैक्सीन संकट खड़ा हो रहा है। ऑनलाइन पंजीयन के बावजूद जिले को पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इससे आए दिन नागरिक वैक्सीनेशन के लिए केंद्रों पर पहुंचते हैं, और मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। बुधवार को भी जिले के तीन केंद्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य ठप रहा।
विज्ञापन

जिले में महज 4500 डोज होने के चलते सिर्फ जलालपुर, रामनगर व जहांगीरगंज में ही वैक्सीनेशन का कार्य चल सका। जिला अस्पताल जैसे मुख्य केंद्र पर ही वैक्सीनेशन का कार्य बाधित रहा। यहां प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी यहां बड़ी संख्या में नागरिक वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे थे, परंतु सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि आए दिन वैक्सीन का संकट खड़ा हो रहा है। शासन प्रशासन को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि निदेशालय से मिलने वाली डोज आए दिन ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। नागरिक राजकुमार, मनोराम व शिवम कुमार आदि ने शासन से बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने की बात कही है। कहा कि आए दिन वैक्सीनेशन कार्य ठप होने से नागरिकों को मुश्किल हो रही है।

जिले को मिली 10 हजार डोज
वैक्सीन के अभाव में बुधवार को जिले के कई केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्य ठप रहा। फिलहाल बुधवार अपराह्न निदेशालय से जिले को 10 हजार 400 डोज मुहैया हुई है। वैक्सीन लेने के लिए वाहन अयोध्या रवाना कर दिया गया है। -पारसनाथ, जिला वैक्सीन स्टोर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed