{"_id":"6ad25fddfad093ad63062827","slug":"camps-to-be-held-at-2171-booths-today-for-voter-registration-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167219-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मतदाता बनने के लिए आज 2171 बूथों पर लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मतदाता बनने के लिए आज 2171 बूथों पर लगेंगे शिविर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय। संवाद
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए शनिवार को जिले के सभी 2171 बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संबंधित मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिकों से फार्म-6 प्राप्त किए जाएंगे। निर्वाचन विभाग का विशेष जोर नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने पर रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक जनवरी 2027 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 भरकर मतदाता बन सकेंगे। इसके अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2027 की आगामी अर्हता तिथियों के लिए भी अग्रिम आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
बीएलओ के कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के आवेदन जमा कराने में सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
ये दस्तावेज लेकर पहुंचें
फार्म-6 भरने के लिए आवेदकों को नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि के प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध होने पर उसे भी साथ ले जाना चाहिए।
चार जनवरी को जारी होगी अंतिम सूची
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दो नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्गठन किया जाएगा। 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
जिले में 17.08 लाख से अधिक मतदाता
जिले में कुल 17,08,115 मतदाता हैं। इनमें 9,17,797 पुरुष और 7,90,313 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में जलालपुर 3,85,479 मतदाताओं के साथ सबसे आगे है, जबकि अकबरपुर में सबसे कम 3,10,168 मतदाता हैं। ईपी अनुपात के मामले में आलापुर 59.98 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। वहीं, अकबरपुर का ईपी अनुपात सबसे कम 56.57 प्रतिशत दर्ज किया गया है।