फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Software engineer robbed after being drugged via tea

Ambedkar Nagar News: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा

Fri, 16 Oct 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Software engineer robbed after being drugged via tea
.इब्राहिमपुर पुलिस हिरासत में नशीला पदार्थ ​खिलाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी। स्रोत
अंबेडकरनगर। अयोध्या एयरपोर्ट से घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लिफ्ट देने के बहाने दो बदमाशों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कीमती सामान लूटकर उन्हें इब्राहिमपुर क्षेत्र के मठिया गांव के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इंजीनियर का लूटा गया सामान बरामद कर लिया। एसपी प्राची सिंह ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

हंसवर क्षेत्र के मूंसेपुर कलां निवासी अंकित कुमार बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 15 अक्तूबर को वह विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से टैक्सी से देवकाली बाईपास आने के बाद घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने अंकित से बसखारी जाने के बारे में पूछा और खुद को उसी क्षेत्र का निवासी बताकर बाइक से छोड़ने की पेशकश की। भरोसा कर अंकित उनके साथ बैठ गए।
विज्ञापन

रास्ते में आरोपियों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। चाय पीने के बाद अंकित बेहोश हो गए। इसका फायदा उठाकर बदमाश उनका सामान लेकर भाग गए और उन्हें मठिया गांव के पास छोड़ दिया। होश आने पर अंकित ने परिजनों और डायल 112 को सूचना दी। इब्राहिमपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुरागरसी और जांच के आधार पर शुक्रवार को गोंडा जिले के नवाबगंज क्षेत्र स्थित हतवा गांव निवासी भोला उर्फ उमेश केवट और अशोक उर्फ मैनू उर्फ रामनारायन को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक पर कूटरचित नंबर प्लेट लगाई थी। बाइक का इंजन नंबर भी खुरचा गया था।
आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप और चार्जर, एक आईपैड और चार्जर, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो आईडी कार्ड, चार एटीएम कार्ड, हेडफोन, ट्रॉली बैग, काला बैग, कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ। इसके अलावा 19 ग्राम डायजापाम पाउडर भी मिला। पुलिस के मुताबिक, इसका इस्तेमाल लोगों को बेहोश करने के लिए किया जाता था।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़ित इंजीनियर का प्राथमिक उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया है।

भोला पर 25, अशोक पर 21 मुकदमे
पुलिस के अनुसार, भोला उर्फ उमेश केवट के खिलाफ अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर और बाराबंकी समेत विभिन्न जिलों के थानों और जीआरपी में 25 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अशोक उर्फ मैनू उर्फ रामनारायन के खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती और गोंडा के थानों व जीआरपी में 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जहरखुरानी, चोरी, लूट, सेंधमारी, ठगी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ कई मामलों में गैर जमानती वारंट जारी थे और वे फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed