फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Utkarsh in intermediate, Disha in high school tops in the district

Ambedkar Nagar News: इंटर में उत्कर्ष, हाईस्कूल में दिशा जिले में अव्वल

Mon, 13 May 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Utkarsh in intermediate, Disha in high school tops in the district
पिता की मौजूदगी उत्कर्ष को माला पहनाकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य।  - फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर रेडिएंट इंटर कॉलेज के उत्कर्ष ने जहां जिला टॉप किया तो वहीं इसी कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा दिशा 98 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहीं। इससे पहले सोमवार को सीबीएसई बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आते ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कोई फेल नहीं हुआ। सफलता हासिल करने वाली प्रतिभाओं को बधाई देने का दौर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीएसई बोर्ड का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिणाम सामने आया तो जलालपुर नगर स्थित रेडिएंट इंटर कॉलेज का दबदबा दिखा। यहां के इंटरमीडिएट के छात्र उत्कर्ष ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया तो वहीं इसी कॉलेज की सिद्धि श्रीवास्तव 97 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। इसी कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा दिशा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल में 520 तो इंटरमीडिएट में 546 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कहा कि इंटरमीडिएट में शोभित को 96.8, राज गुप्ता को 96.8, विंध्यवासिनी तिवारी को 96.4, देवांश दुबे को 95.4, साक्षी को 95.2 प्रतिशत अंक मिले। इसी प्रकार हाईस्कूल ध्रुव प्रताप सिंह 97.6, शरर्वनी चंदेल को 97.4, पल्लवी व श्रृयांजलि को 97 प्रतिशत,, विदित को 96.4, सोमया व हिरा फातिमा को 95.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट में सुधांशु वर्मा को 95, शान्वी को 91 प्रतिशत, हाईस्कूल के उत्सव मिश्र को 97, अमृतांशु को 94, अर्पणा त्रिपाठी को 94, अर्पित पटेल को 93, स्नेहा गुप्ता को 93 प्रतिशत अंक मिले। विवेकानंद शिशुकुंज सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी के इंटरमीडिएट की प्रियंका वर्मा 89.4 प्रतिशत, अमन दुबे को 87.6, आयुष पटेल को 86.6, यूसुफ हयात को 88.2, कृष्णा चिल्ड्रेन सेंट्रल एकेडमी रामनगर के हाईस्कूल के आयुष गुप्ता को 95.4, जिया बरनवाल को 95, अंश मिश्र को 90.6, इंटरमीडिएट के चैतन्य गुप्ता को 88.2, दिव्यांशु सिंह को 88, अंशिका गुप्ता को 85.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
कास्मो पोलिटन स्कूल रामनगर के हाईस्कूल की हाफिजा नूर व आस्था गुप्ता को 90.8, रागिनी को 90.2 अंक मिले। ग्लोबल विजडम स्कूल इंटरमीडिएट की श्रुति श्रीवास्तव को 94, तृप्ति वर्मा व अभिषेक वर्मा को 93 प्रतिशत, हाईस्कूल में अपेक्षा सिंह को 96.6, सेंट जेवियर्स तमसा मार्ग व अहरिया के हाईस्कूल की सानिया को 97 प्रतिशत, सृष्टि पटेल को 95, शिवांश तिवारी को 93, इंटरमीडिएट के मोहम्मद साकिब को 85, शुभम को 84 प्रतिशत अंक मिले। सेंट जेवियर्स रामनगर में इंटरमीडिएट में नंदिनी यादव ने 90.8, आकाश सिंह ने 87, हाईस्कूल में दिव्या सिंह ने 97.4, अनिकेत ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।
आईएएस बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहते हैं उत्कर्ष

इंटरमीडिएट में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाले उत्कर्ष आईएएस बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहते हैं। जलालपुर नगर के वाजिदपुर निवासी उत्कर्ष की सफलता पर रेडिएंट कॉलेज प्रशासन के साथ ही छात्र-छात्राओं ने बधाई दी। मधुमक्खी पालन करने वाले पिता सुरेश कुमार यादव व माता उर्मिला देवी ने पुत्र की बड़ी सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनका बेटा नाम रोशन करेगा। बड़े भाई आलोक कुमार पशु चिकित्सक हैं जबकि बड़ी बहन पूजा एसएससी की तैयारी कर रही है तो बबिता एमएससी व रुचि बीए कर रही है। उत्कर्ष ने सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को दिया है।

दिशा बनना चाहती हैं डाॅक्टर, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

हाईस्कूल में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाली रेडियंट कॉलेज की छात्रा दिशा का लक्ष्य चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। दिशा ने सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनके बेहतर मार्गदर्शन से ही उसे यह सफलता मिली है। बसखारी बाजार में मिठाई की दुकान करने वाले दिलीप अग्रहरि व गृहणी माता सीमा ने बेटी की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जिस लक्ष्य का निर्धारण उसने किया है उसे भी हासिल कर लेगी। छोटी बहन अनीता कक्षा चार की छात्रा है।

पिता की मौजूदगी उत्कर्ष को माला पहनाकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य। 

पिता की मौजूदगी उत्कर्ष को माला पहनाकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed