{"_id":"63a9f1846af6130b090a9060","slug":"use-dbt-amount-only-in-the-interest-of-children-ambedkar-nagar-news-lko6636990110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बच्चों के हित में ही इस्तेमाल करे डीबीटी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बच्चों के हित में ही इस्तेमाल करे डीबीटी की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। निपुण भारत मिशन के तहत रविवार को अहलादे व निबियहवा पोखरा के निकट नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अभिभावकों का आह्वान किया गया कि वह डीबीटी से मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल बच्चों के हित में ही सुनिश्चित करे। इसी से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का उद्देश्य पूरा होगा।
लखनऊ से आई टीम ने सोमवार को अलग अलग क्षेत्रों में अपना अभियान चलाया। टीम में शामिल संध्या मिश्रा, शीला, दिलीप, रामप्रवेश ने अहलादे में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इसमें दर्शाया गया कि एक परिवार के सभी सदस्य शिक्षित थे जबकि दूसरे परिवार में किसी ने भी पढ़ाई नहीं की थी।
संदेश दिया गया कि यदि परिवार के सभी लोग शिक्षित होंगे तभी समाज के साथ साथ देश का विकास भी संभव होगा। कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए इसके लिए सभी अभिभावकों को जिम्मेदारी को समझना और निभाना होगा।
विज्ञापन
निबियहवा पोखरों के निकट लोक गायिका अनुज श्रीवास्तव ने डीबीटी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इससे मिलने वाली धनराशि से बच्चों की ड्रेस के साथ ही उनके स्वेटर, जूता मोजा, स्कूली बैग व स्टेशनरी की खरीद ही करें। बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलने वाली इस धनराशि को किसी दूसरे कार्य में कदापि इस्तेमाल में न लाए।